Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sehore news: A 13 feet long injured python was found in a field in Budhni, villagers panicked...VIDEO
{"_id":"687e5120339ddc72e10d29a5","slug":"sehore-news-a-13-feet-long-injured-python-was-found-in-a-field-in-budhni-villagers-panickedvideo-sehore-news-c-1-1-noi1381-3192802-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sehore News: बुधनी के एक खेत में मिला 13 फीट लंबा घायल अजगर, ग्रामीण घबराए, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: बुधनी के एक खेत में मिला 13 फीट लंबा घायल अजगर, ग्रामीण घबराए, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 10:01 PM IST
Link Copied
सीहोर जिले के बुधनी वन परिक्षेत्र के महुकलां गांव में एक खेत में 13 फीट लंबा घायल अजगर मिला। खेत में काम कर रहे किसान सुनील मीना को अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देखकर वह घबरा गया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सर्प मित्र अशोक पारे की मदद से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर के स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया और उसे सुरक्षित रूप से पकड़कर चिकित्सकीय सहायता के लिए वन चिकित्सा केंद्र भेजा गया।
अजगर की पूंछ में चोटे
सर्प मित्र अशोक पारे ने बताया कि अजगर की पूंछ में चोट थी और वह घायल अवस्था में था। उसे तत्काल बुधनी स्थित पशु चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक इलाज किया और अब उसकी हालत ठीक है। इलाज के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को जर्रापुर के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया। बुधनी वन परिक्षेत्र के रेंजर रक्षित द्विवेदी ने बताया कि यह अजगर काफी उम्रदराज है और अब खतरे से बाहर है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्य जीव को देखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।