Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi HRTC employees in Dharampur warned the government if their demands are not met in 10 days, they will do 8 hours duty from August 1
{"_id":"687e1abca88210d731044724","slug":"video-mandi-hrtc-employees-in-dharampur-warned-the-government-if-their-demands-are-not-met-in-10-days-they-will-do-8-hours-duty-from-august-1-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में एचआरटीसी के कर्मियों ने दी सरकार को चेतावनी, 10 दिन में मांगें नहीं मानी तो एक अगस्त से आठ घंटे करेंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में एचआरटीसी के कर्मियों ने दी सरकार को चेतावनी, 10 दिन में मांगें नहीं मानी तो एक अगस्त से आठ घंटे करेंगे ड्यूटी
ओवरटाइम और रात्रि भत्ते समय अन्य मांगों को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मपुर डिपो के कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मियों ने सोमवार को धर्मपुर बस अड्डा में गेट मीटिंग की और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार को चेतावनी दी कि अगर मांगों को अगले 10 दिन यानी एक अगस्त से पहले नहीं माना गया तो कर्मचारी विरोध प्रदर्शन तेज कर इसके विरोध में एक अगस्त से आठ घंटे ही डयूटी करेगें। सेवानिवृत मुख्य यांत्रिक हरी सिंह ने कर्मचारियों को संबांधित करते कहा कि सभी को मांगों को लेकर एक होना पड़ेगा। इसमें वर्तमान में कार्यरत और सेवानिवृत कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारी लंबे समय से मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस मौके पर मंडी डिविजन के प्रधान कमलेश कुमार, धर्मपुर चालक युनियन के प्रधान विपन कुमार, सचिव बांका राम, कंडक्टर यूनियन के प्रधान सुनील कुमार सहित संतोष कुमार, श्याम लाल सोठा और कश्मीर सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।