{"_id":"687e18b21e607a9b2906cbff","slug":"video-nishan-padyatra-of-devotees-left-for-mehandipur-dham-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना हुई भक्तों की निशान पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना हुई भक्तों की निशान पदयात्रा
श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की पैदल 30वीं निशान यात्रा सोमवार को मोटा महादेव मंदिर से रवाना हुई। इस पदयात्रा में श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा की सहयोगी संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। मेहंदीपुर धाम के लिए पदयात्रा संस्था के संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल के सानिध्य में रवाना हुई। सुबह शहर के प्रसिद्ध मोटा महादेव मंदिर में गुरुजी सांवरमल गोयल सहित सभी भक्तों को आचार्य क्रांति निर्मल द्वारा निशान पूजन करवाया गया। इसके बाद सैंकड़ों भक्तों ने अपने हाथों में बालाजी महाराज का निशान उठाकर मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना हुए। निशान यात्रा मोटा महादेव मंदिर से शुरू होकर बहरोड रोड होते हुए कड़िया वाले हनुमान मंदिर तक पहुंची। मेहंदीपुर धाम के लिए जाने वाली इस पदयात्रा के साथ शहर के भारी संख्या में लोग कड़िया वाले मंदिर तक साथ गए। यहां तक सभी भक्तजन भगवान श्रीराम व हनुमान की के जयकारे तथा भजनों पर झूमते हुए पहुंचे। निशान यात्रा का लोगों ने अनेक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।