Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Congress stages sit-in following ED action; raises slogans against the Central Government and the ED
{"_id":"6a870beb80e4358d4602e4e7","slug":"congress-stages-sit-in-following-ed-action-raises-slogans-against-the-central-government-and-the-ed-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4632322-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: धमतरी में ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार और ED के खिलाफ जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: धमतरी में ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार और ED के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 09:07 PM IST
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उनके औद्योगिक वार्ड स्थित घर के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठकर केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर के अंदर जाकर परिवार के सदस्यों से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व विधायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पार्षद और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने आरोप लगाया कि रामगोपाल अग्रवाल पहले से ED की कस्टडी में हैं, इसके बावजूद उनके धमतरी स्थित परिवार के घर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब रामगोपाल अग्रवाल पहले से जांच एजेंसी की हिरासत में हैं, तो उनके परिवार को बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस कार्रवाई का विरोध जारी रखेगी।
धमतरी विधायक ओंकार साहू ने भी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि रामगोपाल अग्रवाल का मुख्य निवास रायपुर में है और धमतरी में उनके परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। ऐसे में परिवार को परेशान करना उचित नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भी कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि परिवार के सदस्यों की गतिविधियों को रामगोपाल अग्रवाल के कारोबारी मामलों से अलग देखा जाना चाहिए।
करीब 8 घंटे चली कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने करीब 8 घंटे तक रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर जांच की। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई। फिलहाल इन दस्तावेजों और ED की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।