{"_id":"6a33f62e05f0a14f540b2d76","slug":"police-have-taken-major-action-against-drug-traffickers-freezing-assets-worth-approximately-rs35-lakh-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4408350-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: नशे के कारोबारियों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, करीब 35 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: नशे के कारोबारियों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, करीब 35 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 08:14 PM IST
Link Copied
धमतरी जिले में पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर एक बड़ी कार्रवाही की है।पुलिस द्वारा तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर करने वालों की संपत्ति ज़ब्त करने का अधिनियम के तहत गांजा तस्करों की कई लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है।SAFEMA के तहत धमतरी पुलिस द्वारा पहेली बार कार्रवाई की गई है।पुलिस से मिली जानकारी विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने नशे के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्तियों पर सीधा आर्थिक प्रहार किया है।
जिले में पहली बार मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को चिन्हांकित कर SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Forfeiture of Property Act) के तहत फ्रीज करने की कार्यवाही की गई है।नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं थाना प्रभारी कोतवाली के विस्तृत जांच एवं वित्तीय विश्लेषण के माध्यम से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच में आरोपियों द्वारा अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि को बैंक खातों, बीमा योजनाओं, निवेश, वाहनों एवं अचल संपत्तियों में निवेश किया गया था। उक्त संपत्तियों को चिन्हांकित कर करीब 35 लाख 85 हजार रूपये की संपत्ति फ्रीज करने की कार्यवाही की गई।
दो प्रकरणों की गई कार्रवाई
प्रथम प्रकरण में आरोपी आरती रजक की बैंक खातों एवं बीमा योजनाओं में निवेशित करीब 12 लाख 93 हजार रूपये के मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई है। द्वितीय प्रकरण में आरोपी करण सिंह dhuri, उषा बाई धुरी और जाइका धुरी की बैंक खातों, वाहन एवं अचल संपत्तियों करीब 22 लाख 91 लाख रूपये के मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।