{"_id":"67aaf19ebc2d8653680889cf","slug":"video-bjp-female-worker-beaten-up-in-dhamtari","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धमतरी में भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट, निर्दलीय उम्मीदवार के बेटे पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धमतरी में भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट, निर्दलीय उम्मीदवार के बेटे पर आरोप
धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:13 PM IST
धमतरी के रिसाई पारा म्युनिसिपल स्कूल पोलिंग बूथ में एक भाजपा की कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। युवती ने मारपीट करने का आरोप एक निर्दलीय पार्षद उम्मीदवार बेटे के ऊपर लगाया है। युवती ने बताया कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है और म्युनिसिपल स्कूल के अंदर नगर निगम के सरकारी आवास में रहती है। ऐसे में आज वह अपने घर जा रही थी। तभी पार्षद के एक निर्दलीय प्रत्याशी बेटे ने उसके साथ मारपीट के साथ ही निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी ने अश्लील गाली दी। युवती ने कहा कि वह इस घटना से वह काफी भयभीत हो गई है। बताया कि म्युनिसिपल स्कूल को हर बार पोलिंग बूथ बनाया जाता है। वहीं युवती ने इसकी शिकायत थाने में करने की बात कह रही है। इस घटना को लेकर भाजपा के महापौर पर प्रत्याशी ने कहा कि मारपीट करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।