Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Dhamtari News
›
Dhamtari district administration takes action seizes thousands of quintals of paddy registers 23 cases so far
{"_id":"6925b2554acf2faaa3057cc0","slug":"video-dhamtari-district-administration-takes-action-seizes-thousands-of-quintals-of-paddy-registers-23-cases-so-far-2025-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में जिला प्रशासन की कार्रवाई, हजारों कुंतल धान जब्त, अब तक 23 प्रकरण दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में जिला प्रशासन की कार्रवाई, हजारों कुंतल धान जब्त, अब तक 23 प्रकरण दर्ज
धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 07:12 PM IST
Link Copied
धमतरी में धान खरीदी के दौरान अवैध भण्डारण, परिवहन एवं पुनर्चक्रण पर रोक लगाने हेतु कलेक्टर जिला धमतरी के निर्देशानुसार जिला एवं तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं।जिनमें राजस्व, मंडी, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये दल लगातार क्षेत्र में निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। उड़ीसा सीमा क्षेत्र के बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद एवं सांकरा चेक पोस्ट में नगर सैनिक, वन विभाग, मंडी तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती कर अवैध धान परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गठित ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा 17 अक्टूबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक मण्डी अधिनियम 1972 के तहत 21 प्रकरण दर्ज कर कुल 893.6 क्विंटल अवैध धान जप्त किया जा चुका है। इसी क्रम में कल दिनांक 24 नवंबर 2025 को नगरी ब्लॉक के उड़नदस्ता दल ने ग्राम बिरगुड़ी, तहसील बेलरगांव के पास जांच के दौरान अवैध धान परिवहन करते हुए युवराज पिता रामरतन सलाम, ग्राम घुटकेल, जिला धमतरी से 134.50 क्विंटल तथा अर्जुन पिता मेघनाथ, ग्राम लिहागांव, जिला कोण्डागांव से 116.10 क्विंटल धान जप्त किया। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 23 प्रकरण दर्ज करते हुए 1144.2 क्विंटल अवैध धान मण्डी अधिनियम 1972 के तहत जप्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध कठोर और सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।