{"_id":"6914979885f9b1cd5a0769b0","slug":"video-student-commits-suicide-by-hanging-himself-at-eklavya-residential-school-in-dhamtari-family-mourns-2025-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मातम
धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:50 PM IST
Link Copied
धमतरी जिले में फिर एक नाबालिक छात्र ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है। पूरा मामला ग्राम पथर्रिडीह के एकलव्य आवासीय विद्यालय का है,जहां पर के 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कम मच गया। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि ग्राम भालूचुवा निवासी हिमांशु नेताम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ग्राम पथर्रिडीह में अध्ययनरत था, वहां विद्यालय में कक्षा 12वी की पढ़ाई कर रहा था।वही जो 11 नवंबर की शाम विद्यालय स्थित हॉस्टल में अपने कमरे में बेडशीट को फंदा बनाकर पंखे में झूल कर फांसी लगा लिया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक को सूचना मिली, जिसपर शिक्षक ने छात्र को फांसी के फंदे से उतार कर तत्काल जिला अस्पताल धमतरी लाया गया।यहाँ लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।वही पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौप दिया गया है।पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी पता नही चल पाया है,फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।वही आवासीय विद्यालय के छात्र द्वारा इस प्रकार की घटना कई सवालों को जन्म दे रहा है,जिसकी जांच की बात भी उठ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।