{"_id":"69d3b3bd97cbfcb3d4080d10","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4132755-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: पेंड्रा में दो युवतियों से प्रेम, तीसरी से शादी की तैयारी में था युवक; पुलिस किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: पेंड्रा में दो युवतियों से प्रेम, तीसरी से शादी की तैयारी में था युवक; पुलिस किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 07:38 PM IST
Link Copied
जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक की कथित करतूत का मामला सामने आया है। उसने दो युवतियों से प्रेम संबंध बनाए रखने के साथ ही तीसरी युवती से शादी की तैयारी कर ली थी। इस बात का खुलासा होने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी क्षेत्र के सेखवा गांव निवासी रविंद्र केवर्थ से जुड़ा है। रविंद्र का प्रेम संबंध दो अलग-अलग युवतियों से था। इनमें से एक युवती मरवाही क्षेत्र के चंगेरी गांव की रहने वाली है। दूसरी युवती गौरेला की निवासी बताई जा रही है। आरोपी लंबे समय से दोनों युवतियों के संपर्क में था। वह उनसे शादी का वादा करता रहा और उनके साथ संबंध भी बनाता रहा। इसी दौरान उसने तीसरी युवती से शादी करने की तैयारी शुरू कर दी।
जैसे ही दोनों प्रेमिकाओं को तीसरी शादी की जानकारी मिली, विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद मरवाही थाना निवासी युवती ने कोटमी चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने आरोप लगाया कि रविंद्र केवर्थ ने उसे शादी का झांसा दिया। उसने काफी समय से दैहिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इन्कार कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। सोशल मीडिया पर आरोपी की कई अन्य युवतियों के साथ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य शिकायतों का पता लगा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।