{"_id":"68b80875979c9d9fe90c5649","slug":"video-11-cattle-died-on-spot-after-being-struck-by-lightning-in-marwahi-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मरवाही में आकाशीय बिजली का कहर, 11 मवेशियों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मरवाही में आकाशीय बिजली का कहर, 11 मवेशियों की मौके पर ही मौत
मरवाही में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है। चरवाहा सभी मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया हुआ था। मौसम बिगड़ने की वजह से वापस गांव की ओर ला रहा था। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और 11 मवेशियों की मौत हो गई है। वहीं अब मवेशी मालिक जल्द मुआवजा राशि मिलने की आस शासन प्रशासन से लगाए बैठे हैं। तो स्थानीय प्रशासन जल्द से जल्द प्रकरण बनाकर मुआवजा दिए जाने की बात कही है। मरवाही में कल दोपहर बाद जो अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के बाद बारिश होने लगी। इस दौरान जंगल से घर वापस आने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 मवेशी काल के गाल में समा गए। ये घटना खुरपा गांव की थी। जहां पर रहने वाले चरवाहा ने रोज ही कि तरह गांव के मवेशियों को जंगल चराने के लिए लेकर गया हुआ था। जब मौसम खराब होने लगा। बारिश जारी हो गई थी। धीरे-धीरे सभी मवेशियों को लेकर वापस गांव जाने को निकला ही था और गांव के नजदीक पहुचंते ही एक जोरदार गर्जना हुई। आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में 11 मवेशी आ गए और मौके पर ही उन सभी 11 के 11 मवेशियो की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।