{"_id":"689484ea735d4492cd0c5535","slug":"video-a-bear-attacked-a-bastar-fighter-jawan-who-had-gone-out-for-search-in-narayanpur-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारायणपुर में सर्चिंग पर निकले बस्तर फाइटर जवान के ऊपर भालू ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणपुर में सर्चिंग पर निकले बस्तर फाइटर जवान के ऊपर भालू ने किया हमला
नारायणपुर के गारगा कैम्प से सर्चिंग पर निकले जवान के ऊपर एक भालू ने हमला कर दिया, जिसके बाद जंगल में मौजूद साथियों ने वही उपचार किया, आला अधिकारियों को मामले की जानकारी लगते ही गुरुवार की सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से घायल जवान को मेकाज लाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। मामले की जानकारी देते हुए घायल जवान रविन्द्र ओयाम 25 वर्ष निवासी दंतेवाड़ा ने बताया कि वह पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है, नारायणपुर के गारगा कैम्प से जवानों की एक टुकड़ी 4 अगस्त की सुबह सर्चिंग में निकले हुए थे, जवानों की टुकड़ी जैसे ही नारायणपुर के जंगल में पहुँची की जंगल मे छुपे एक भालू ने 3 जवानों के जाने के बाद रविन्द्र के ऊपर हमला कर दिए, भालू ने रविन्द्र के जांघ को अपना निशाना बनाया, भालू ने हमले के बाद घायल जवान को साथियों ने अपने साथ रखे इंजेक्शन लगाने के साथ ही मरहम पट्टी भी किया, वही इस घटना की जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी, जहाँ गुरुवार की सुबह हेलिकॉप्टर की मदद से मेकाज लाया गया, जहाँ जवान का उपचार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।