{"_id":"687df50493e2d1054d08f320","slug":"video-female-patwari-took-money-in-the-name-of-making-a-lease-video-goes-viral-in-bastar-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बस्तर में पट्टा बनाने के नाम पर महिला पटवारी ने लिया पैसा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर में पट्टा बनाने के नाम पर महिला पटवारी ने लिया पैसा, वीडियो वायरल
बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लाक में पदस्थ एक महिला पटवारी के द्वारा ग्रामीणों से पैसा लेकर पट्टा बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है, जहाँ ग्रामीणों का आरोप है कि महिला पटवारी ने इस कार्य को करने के लिए पैसे लिए, जहाँ बाद में पैसा लौटने का वीडियो भी वायरल हुआ।
बता दें कि अभी सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल किया जा रहा है, जहाँ इस बात को बताया जा रहा है लोहंडीगुड़ा तहसील में पदस्थ महिला पटवारी ने ग्रामीणों का पट्टा बनाने के नाम पर 1 लाख रुपये लेने के बाद भी पट्टा बनाकर नही दिया, इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों ने स्थानीय जनपद सदस्य को दिया गया, उन्होंने इस बात की जानकारी तहसीलदार को दी, तहसीलदार ने इस मामले को लेकर जब आला अधिकारियों से की तो पटवारी ने ग्रामीणों से लिये गए पैसे को लौटा दिए, इस मामले का पूरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया है, जहाँ ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर अबतक किसी भी तरह से कोई कार्यवाही नही किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।