{"_id":"687d190f0ece5e846605b479","slug":"video-murderer-of-the-girl-is-still-at-large-the-family-members-tried-to-block-the-road-2025-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवती का हत्यारा पकड़ से दूर, परिजनों ने किया जाम लगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का हत्यारा पकड़ से दूर, परिजनों ने किया जाम लगाने का प्रयास
सदर कोतवाली के आदर्शनगर मोहल्ले में दोस्ती से इन्कार करने पर हुई युवती की हत्या में 32 घंटे बाद भी हत्यारे के पकड़े न जाने से नाराज परिजनों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मिल शव रख जाम लगाने का प्रयास किया। कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और गिरफ्तारी के लिए टीम लगी होने की बात कही। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन शांत हुए और जाजमऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया।
आदर्शनगर मोहल्ले में परिवार सहित ननिहाल में रह रही 23 साल की युवती की शनिवार सुबह 11 बजे अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बंधूखेड़ा निवासी दिलीप ने चाकू से हत्या कर दी थी। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजन शव घर ले आए थे। मृतका के परिवार में दो सदस्य भाकियू से जुड़े होने से अन्य कार्यकर्ता रविवार सुबह मृतका के घर पहुंचे और अंतिम संस्कार से पहले आरोपी गिरफ्तारी की मांग के साथ जाम लगाने का प्रयास किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।