{"_id":"698dec3d80e99adf59032c24","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-3945047-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हसदेव नदी के मिनी डेम पर दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसदेव नदी के मिनी डेम पर दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 09:12 PM IST
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भटली के हसदेव नदी में बने मिनी डेम के ऊपर दो बाइक में आपस में टक्कर हुई। जिसमें एक युवक बाइक सहित हसदेव नदी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्य युवक घायल हुए है। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
दरअसल, ग्राम भटली से होकर हसदेव नदी निकली है,दोनो छोर को जोड़ने के लिए मिनी डेम का निर्माण किया गया है। जिसके ऊपर से दो बाइक तेज रफ्तार में थी और आसपास में दोनों की हैंडल टकराने से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे सीधे हसदेव नदी में जा गिरी इस हादसे में युवक सुमित दास उम्र 22 निवासी चांपा के रूप में पहचान हुई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी बाइक में सवार विकास यादव अमन खन्ना ,मृतक का छोटा भाई पहलाद दास घायल हुए है। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा वही मृतक युवक केशव को हसदेव नदी से बाहर निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलने पर नवागढ़ थाना प्रभारी कमलेश संडे अपने टिम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वही घायलों का उपचार जारी है अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।