{"_id":"698da62b3bafcccfaf07f4da","slug":"video-bharatiya-kisan-union-chaduni-protest-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया प्रदर्शन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर वीरवार को जिले भर में विभिन्न यूनियनों ने अपने अपने स्तर पर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर कई यूनियनों ने मंच आकर अपना प्रदर्शन किया। वहीं, भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के नेता गुरनाम सिंह चंढूनी की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। किसान नेता गुरनाम सिंह चंढूनी ने उपायुक्त शांतनु शर्मा को अपना ज्ञापन सौंपा।
किसान नेता गुरनाम सिंह चंढूनी ने कहा कि केंद्र सरकार का अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील भारतीय किसानों के हितों के लिए ठीक नहीं है। किसान व किसान यूनियन इसका पूर्ण रूप से विरोध करते है। सरकार इस ट्रेड डील को कैंसिल करें। इसके साथ साथ एमएसपी की मांग को पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान घोटाला लगातार उजागर हो रहा है। धान घोटाले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और हमारी मांग है कि धान घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। जिससे इसकी सच्चाई सामने आए और दोषियों पर ठोस कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों की पेंशन को काट दिया गया है, उन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।