बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Road blockade enters 7th hour Villagers demand construction of Donga-Kohraud road janjgir champa

7 घंटों से चक्का जाम: डोंगा-कोहरौद सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों की मांग, बारिश में भी नहीं डिगा आंदोलन

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 03:53 PM IST
Road blockade enters 7th hour Villagers demand construction of Donga-Kohraud road janjgir champa
जांजगीर-चांपा  में पामगढ़ क्षेत्र के डोंगा-कोहरौद–बलौदाबाजार मार्ग की जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने शुक्रवार को पामगढ़ के अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर दिया। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और युवा सड़क पर डटे रहे।

आंदोलन के दौरान महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उनका आरोप है कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता, तब तक न आमरण अनशन समाप्त होगा और न ही आंदोलन। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो इससे भी बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आंदोलन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है।

चक्काजाम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिसकर्मी रेनकोट पहनकर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए है आंदोलन के कारण 4 घंटों ने बिलासपुर शिवरीनारायण मार्ग पर यातायात प्रभावित है। जिला प्रशासन की ओर से अबतक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों से बात करने के लिए नहीं पहुंच सके है। जमकर नारे बाजी की जा रही है।

डोंगा कोहरौद में आमरण अनशन पर बैठे दो ग्रामीणों की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करया गया है। जिन्हें मिलने के लिए कलेक्टर जनमेजय महोंबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय अस्पताल पहुंचे। दोनो ग्रामीणों से सेहत को लेकर सिविल सर्जन से जानकारी ली । वही बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया गया है कलेक्टर जनमेजय महोंबे ने कहा कि वर्तमान में आवागमन सुचारु रूप से हो इसके लिए मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। वही स्थायी निर्माण को लिए शासन स्तर पर स्वीकृती की प्रक्रिया जारी है,जिसके बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

धर्मकोट के गांव लोगड़ में आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

Gorella-Pendra-Marwahi News: बेंगलुरू खदान हादसे में मरवाही के युवक की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Video: अमेठी में यूपीटीईटी के दूसरे दिन 12 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा शुरू

03 Jul 2026

Video: अयोध्या में 17 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी

03 Jul 2026

Rajasthan: प्यार ने तोड़ी समाज की दीवार! बारां में किन्नर रेशमा और सागर की शादी बनी मिसाल

03 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: पनकी एमआईजी रोड पर घरों में घुसा बारिश का पानी, नाला सफाई के दावों की खुली पोल

03 Jul 2026

Bhagalpur: अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर! पुलिस रिकॉर्ड हुए डिजिटल, जानिए CCDNS प्रोजेक्ट की खास बातें

03 Jul 2026
विज्ञापन

रेवाड़ी मुठभेड़: दो शूटरों के पैर में लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई सब-इंस्पेक्टर की जान

03 Jul 2026

कानपुर में बारिश के बाद पनकी के सी-ब्लॉक में तालाब बनीं सड़कें

03 Jul 2026

कानपुर: स्वरूप नगर के पॉश इलाके में बारिश बनी आफत, द चार्ट चौराहे पर भरा घुटनों तक पानी

03 Jul 2026

कानपुर: लाल बंगला पुलिस चौकी के पास गिरा विशाल पेड़, मुख्य मार्ग का आवागमन ठप, जाम में फंसे रहे वाहन

03 Jul 2026

झांसी में मानसून की दस्तक, सुबह से ही हाेने लगी झमाझम बारिश

03 Jul 2026

कानपुर: चकेरी में भारी बारिश बनी मुसीबत, कांशीराम अस्पताल और सीएमओ ऑफिस परिसर जलमग्न

03 Jul 2026

Hamirpur: पट्टा बाजार में दो दुकानों के ताले तोड़ चोरी, कैमरा और 55 हजार रुपये नकदी ले उड़े चोर

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, नजूल की भूमि पर बनीं 20 से ज्यादा दुकानों को तीन दिन में हटाने की मोहलत

03 Jul 2026

बारिश के दिनों में ममदोट के किसानों के लिए सांप बने बड़ी परेशानी

फिरोजपुर जेल परिसर में फेंके गए तीन पैकेटों से नशीला पाउडर बरामद, मामला दर्ज

फतेहपुर: मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, लिफ्ट के बहाने बनाते थे जहरखुरानी का शिकार

03 Jul 2026

एटा में रोडवेज बस में धक्का लगा रहे यात्रियों को कंटेनर ने मारी टक्कर

03 Jul 2026

जलालाबाद काउंसिल चुनाव में प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे सुखबीर बादल

जालंधर के मुख्य बाजारों में नगर निगम की कार्रवाई से मचा हंगामा: सामान जब्त करने पहुंची टीम, दुकानदारों से तीखी बहस

03 Jul 2026

पंजाब जल रहा है, भगवंत मान बांसुरी बजा रहे हैं: श्वेत मलिक

Video: सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार के इनामी समेत सीतापुर के चार चोर गिरफ्तार

03 Jul 2026

Ujjain News: वैष्णव तिलक और मस्तक पर श्री राम का नाम लगाकर सज गए बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में दिए दर्शन

03 Jul 2026

Rajasthan News: पंचायत-निकाय चुनाव में देरी पर बढ़ा विवाद, संयम लोढ़ा का बड़ा कानूनी कदम

03 Jul 2026

VIDEO: महिला से 9.38 लाख की साइबर ठगी करने का अरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

03 Jul 2026

संचारी नियंत्रण अभियान के बाद भी नहीं पड़ा फर्क, जिम्मेदारों को सूचित करने के बाद भी उदासीनता, VIDEO

03 Jul 2026

पहली बारिश में विंध्य कॉरिडोर की व्यवस्थाओं की खुली पोल; VIDEO

03 Jul 2026

VIDEO: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास चलते ट्रक में लगी आग

03 Jul 2026

कानपुर: परमट स्कूल प्रकरण में डीएम, सीपी को भेजा गया रिमाइंडर

02 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed