फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   janjgir-champa-kotwars-stage-one-day-protest-submit-memorandum-to-sdm-in-name-of-chief-minister

सीजी: जांजगीर-चांपा में कोटवारों का धरना, नियमितीकरण और 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक की मांग

Sat, 24 Oct 2026 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 10:30 AM IST
janjgir-champa-kotwars-stage-one-day-protest-submit-memorandum-to-sdm-in-name-of-chief-minister

जांजगीर-चांपा जिले के कोटवारों ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। ज्ञापन में नियमितीकरण, राजस्व विभाग में संविलियन, न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक सहित चार प्रमुख मांगें रखी गईं।

नियमितीकरण और राजस्व विभाग में संविलियन की मांग
कोटवारों का कहना है कि वे लंबे समय से ग्रामीण स्तर पर शासन और आम जनता की सेवा कर रहे हैं। राजस्व संबंधी कार्यों और शासकीय योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बावजूद उन्हें नियमित शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। कोटवारों ने मांग की कि उन्हें नियमित कर राजस्व विभाग में संविलियन किया जाए, ताकि उन्हें बीमा, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सके। इससे उन्हें वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा भी मिल सकेगी।

न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक देने की मांग
कोटवारों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए अपने पारिश्रमिक में वृद्धि की मांग की। उनका कहना है कि वर्तमान में कोटवारों का पारिश्रमिक अलग-अलग वर्गों के आधार पर निर्धारित किया जाता है, जबकि उनसे समान रूप से सेवाएं ली जाती हैं। उन्होंने सभी कोटवारों को एक ही वर्ग में रखते हुए न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक देने की मांग की।

पढे़ं; छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों का मौसम कैसा रहेगा?: रायपुर में गुलाबी ठंड शुरू, 24 घंटे में बदलाव के संकेत, पढ़ें

नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग
ज्ञापन में कोटवारों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में कथित मनमानी पर रोक लगाने की मांग भी की गई। कोटवारों का कहना है कि परंपरागत व्यवस्था के अनुसार रिक्त पदों पर कोटवार परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में नियुक्ति पर प्रतिबंध हटाने की मांग
कोटवारों ने नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम क्षेत्रों में रिक्त पदों पर नियुक्ति से संबंधित प्रतिबंध हटाने की मांग की। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नगरीय निकायों में शामिल होने के बाद मृत्यु, त्यागपत्र या सेवानिवृत्ति से पद रिक्त होने पर नई नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। इससे संबंधित परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि ऐसे क्षेत्रों में नियुक्ति की व्यवस्था बहाल की जाए। यदि नियुक्ति संभव नहीं है, तो प्रभावित परिवारों के सदस्यों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए अथवा उनकी धारित जमीन की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

शासन से जल्द निराकरण की अपील
धरना-प्रदर्शन के माध्यम से कोटवारों ने शासन से उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द निराकरण करने की अपील की। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान होने से कोटवारों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिजनौर: शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों मेंअफरा-तफरी

24 Oct 2026

जौलीग्रांट: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, उठे बिजली, सिंचाई गूल से जुड़े मुद्दे

23 Oct 2026

पारिवारिक विवाद में लाट भैरव पुलिस चौकी पर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से उलझे लोग;video

23 Oct 2026

रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा;video

23 Oct 2026

VIDEO: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर मांगी सुख-शांति और खुशहाली

23 Oct 2026
विज्ञापन

काली मंदिर में मां काली के स्वरूप में पहुंची बालिका: VIDEO

23 Oct 2026

VIDEO: श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मड़ियाहूं

23 Oct 2026
विज्ञापन

हांसी: बिजली संकट पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बोले- दीपावली पर कारोबार प्रभावित

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, 600 एनसीसी कैडेट ने लिया प्रशिक्षण

23 Oct 2026

अलीगढ़ में पैरासेलिंग शिविर, प्रशिक्षण लेने वाले एनसीसी कैडेट्स यह बोले

23 Oct 2026

पलवल में हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

23 Oct 2026

फतेहाबाद: भूना में उधम सिंह चौक पर दुकानों में घुसा बेकाबू ट्राला, एक घायल

23 Oct 2026

बिजली संकट से उद्योगों पर दोहरी मार, दो दिन में 3000 करोड़ के कारोबार का नुकसान

23 Oct 2026

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, लोगों ने ली राहत की सांस

23 Oct 2026

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जेपी विशटाऊन के निवासी

23 Oct 2026

वीडियो: भीमताल सिडकुल में बिना सुरक्षा कर्मियों के कर दिया लाखों का भुगतान, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

23 Oct 2026

VIDEO: शिक्षा में सुधार और रोजगार की आस में किया मतदान

23 Oct 2026

VIDEO: छाता चीनी मिल शुरू कराने और कर्जमाफी की मांग, किसान सभा ने दिया ज्ञापन

23 Oct 2026

VIDEO: रामलीला में 'सीता की खोज' और 'लंका दहन' लीला का मंचन

23 Oct 2026

VIDEO : गांव की गलियों में बच्चों की टोलियां, गूंज रहे टेसू-झांझी के गीत

23 Oct 2026

VIDEO: सरकारी खरीद में एससी-एसटी उद्यमियों के लिए खुलेंगे अवसर

23 Oct 2026

VIDEO: पुष्पक विमान की सवारी निकाली, जगह-जगह स्वागत किया

23 Oct 2026

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव: खीरी में मतदान खत्म होते ही भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी, पुलिस ने हटाया

23 Oct 2026

VIDEO: नगर कीर्तन शोभायात्रा के साथ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव शुरू

23 Oct 2026

VIDEO: स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में नृत्य नाटिका मां गंगा के साथ ब्रजरज उत्सव आगाज

23 Oct 2026

VIDEO: बस के पहिये के नीचे आई महिला, मौत के बाद सड़क पर हंगामा

23 Oct 2026

अलीगढ़ के पैरासेलिंग शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने भरी 80 फीट ऊंची उड़ान

23 Oct 2026

चंपावत: आरएएस तकनीक छोटे किसानों के लिए मछली पालन का बेहतर विकल्प

23 Oct 2026

वीडियो: काशीपुर में ठेली-फड़ और खोखा लगाने वालों से अब जगह के हिसाब से वसूला जाएगा तहबाजारी शुल्क

वीडियो: काशीपुर डिपो से 75 फीसदी संचालन रहा ठप

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed