{"_id":"6a09801756ad735e4f0562b7","slug":"janjgir-champa-sakti-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4291867-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: SECL में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: SECL में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 03:59 PM IST
Link Copied
सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने डालेश्वर प्रसाद चंद्रा और अन्य लोगों से कुल 12 लाख रुपये की ठगी की थी तथा ठगी की रकम से 5 लाख 75 हजार रुपये में बोलेरो वाहन खरीदा था।
मामला सक्ती थाने में धारा 420 भादवि से जुड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार दुबे (57 वर्ष) निवासी ग्राम नुनेरा (भेलवाभांटा), थाना पाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सकर्रा निवासी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि द्वारिका प्रसाद गबेल, देवेंद्र कुमार गबेल, संतोष गबेल एवं सुरेश कुमार दुबे ने एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी लगाने का झांसा देकर वर्ष 2011 में उससे और अन्य लोगों से लाखों रुपये लिए थे। जांच के बाद 16 अगस्त 2022 को मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी दौरान साइबर सेल को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव नुनेरा आया हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने थाना पाली क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।