{"_id":"6737541efbb2e2f29c04a36c","slug":"video-illegal-mining-of-sand-is-going-on-from-mahanadi-in-janjgir-champa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जांजगीर चांपा में महानदी से हो रहा रेत का अवैध खनन, तहसीलदार ने टीम के साथ मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जांजगीर चांपा में महानदी से हो रहा रेत का अवैध खनन, तहसीलदार ने टीम के साथ मारा छापा
जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण से होकर गुजरी महानदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने की शिकायत पर तहसीलदार ने टीम के साथ महानदी पहुंचे और रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर को जब्त कर शिवरीनारायण पुलिस को सुपुर्द किया गया है। शिवरीनारायण क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय है महानदी के सीने को चीरकर रोजाना सैकड़ों की संख्या में अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे है। वहीं बड़ी मात्रा में डंप किया जा रहा है। जिसकी शिकायत मिलने पर तहसीलदार अवनीश चौहान अपने टिम के साथ महानदी पहुंचे और रेत परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ा गया, ट्रैक्टर में लोड रेत को मौके पर खाली कराया गया। सभी ट्रैक्टरों को शिवरीनारायण थाने में सुपर्द किया गया है। वहीं रेत घाट जाने वाले रास्ते में लोहे के एंगल से बंद किया गया है ताकि रेत की चोरी ना किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।