{"_id":"69db53bdbcf4d7595b0d07dd","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4154331-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नौ किलो गांजा जब्त, दो आरोपियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नौ किलो गांजा जब्त, दो आरोपियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 03:05 PM IST
Link Copied
कबीरधाम जिले में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि थाना कोतवाली की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए सूखे नशे के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।
मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम भागुटोला क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी त्रिलोचन सिंह राजपूत पिता सीताराम राजपूत (49), निवासी ग्राम बिरनपुर, चौकी दशरंगपुर, हाल पता ग्राम भागुटोला थाना कवर्धा जिला कबीरधाम के कब्जे से गांजा बरामद किया गया।
मौके पर की गई जांच में कुल 9 किलो 308 ग्राम गांजा जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा गांजा की सप्लाई चित्रकांत साहू पिता माईकलाल (35) निवासी ग्राम कांपा, दईहान चौक के पास, थाना कवर्धा को किया जाना था। इसी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी चित्रकांत साहू को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपी त्रिलोचन सिंह राजपूत, चित्रकांत साहू के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस द्वारा विगत कुछ दिनों में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में गांजा जब्ती व आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।