{"_id":"67f74faba70881d1ef0b36de","slug":"video-10-feet-long-king-cobra-rescued-from-farmer-house-in-korba-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : किसान के घर से 10 फीट लंबे किंग कोबरा का रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : किसान के घर से 10 फीट लंबे किंग कोबरा का रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:27 AM IST
वन मंडल कोरबा के कई क्षेत्रों में किंग कोबरा देखे जाने की घटना सामने आ चुकी है।
पहले सबसे अधिक फसरखेत रेंज में देखा गया था। अब बालको - रेंज के पोड़ीखोवा गांव में भी 10फीट का किंग कोबरा एक किसान के घर के अंदर धान के बोरियों में कुंडली मार कर बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि धनाऊ सिह नामक किसान के घर पर कमरे में धान की बोरियां रखी हुई है। जहां वह कमरे के अंदर धान की बोरियों को निकालने के लिए गया हुआ था। इस दौरान किंग कोबरा कुंडली मारकर बैठा हुआ था। जहां अचानक से उस पर नजर पड़ी और किंग कोबरा फूंकार करने लगा। सांप को देखकर किसान के पसीने छूट गए और चिल्लाते हुए कैमरे के अंदर से बाहर निकाला। इस घटना के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। जहां लाइट जलाकर सांप को देखा तो सबके होश उड़ गए। सांप निकलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दिए। जहां वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल किंग कोबरा का रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की मदद से रेस्क्यू कर स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने किंग कोबरा को पकड़ा और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।