सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Mass desire for world peace and all welfare by chanting Navkar Mahamantra in Pavapuri

Sirohi News: विश्व शांति एवं सर्व कल्याण की सामूहिक कामना को लेकर नवकार महामंत्र का जाप, भक्त हुए शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 10:25 PM IST
Mass desire for world peace and all welfare by chanting Navkar Mahamantra in Pavapuri

श्री पावापुरी तीर्थ-जीव मैत्रीधाम में आचार्य रश्मि रत्नसुरी के शिष्य रत्न, पूर्वरत्न विजय मसा की निश्रा में चल रही नवपद ओली की आराधना के तहत बुधवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुनिराज ने श्रावक-श्राविकाओं को विभिन्न मुद्राओं के साथ संगीतमय नवकार महामंत्र का जाप करवाया और विश्व शांति एवं सर्वकल्याण की सामूहिक प्रार्थना करवाई। आयोजन के दौरान नवकार महामंत्र के रजत पट्ट को शिल्पा हसमुख पटेल ने पुष्पमालाओं, रंगोली और मंगल दीपक से सजाया। तपस्वियों और भक्तों ने मंदिर परिसर में भक्ति नृत्य कर आनंद लिया।

मुनिराज ने नवकार महामंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि यह मंत्र सुख, शांति, प्रेम, सद्भावना और सर्वकल्याण का अचूक माध्यम है। इसकी साधना से जीवन पवित्र और निर्मल बनता है। उन्होंने कहा कि इस महामंत्र में उन सभी आचार्यों और महान तपस्वियों को वंदन किया जाता है, जिन्होंने त्याग, तपस्या और साधना के माध्यम से विशिष्टता प्राप्त की है।

उन्होंने आगे कहा कि नवकार महामंत्र की साधना समाज के हर वर्ग आचार्य, साधु-साध्वी, रोगी, भोगी, राजा और रंक द्वारा की जाती है। यह गर्व की बात है कि आज देश ही नहीं, विदेशों में भी प्रधानमंत्री सहित विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों के लोगों ने एक साथ इस मंत्र का जाप कर इसकी महिमा को स्वीकारा और जीवन में इसे अपनाने का संकल्प लिया। इसका शुभ परिणाम समाज को अवश्य मिलेगा।

पढ़ें: मुस्लिम समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्ग के लिए न्याय का मार्ग', वक्फ कानून पर बोले MLA बाबा बालकनाथ    

तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने नवकार महामंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं और बताया कि जीतो संस्था द्वारा यह आयोजन देश-विदेश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित पावापुरी चौमुखा जल मंदिर का निर्माण 2009 में हुआ था। इसका स्वरूप बिहार स्थित पावापुरी जैसा है, जो भगवान महावीर का मूल निर्वाण स्थल है।

पावापुरी में कल मनाया जाएगा महावीर जन्म कल्याणक
श्री पावापुरी तीर्थ-जीव मैत्रीधाम, जो दिल्ली-कांडला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, में चैत्र सुदी तेरस को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुनिराज पूर्वरत्नविजय महाराज की निश्रा में सुबह 8 बजे बैंड-बाजों के साथ जन्म कल्याणक का वरघोड़ा निकलेगा, जो पावापुरी चौमुखा जल मंदिर पहुंचेगा। वहां सामूहिक चेत्यवंदन किया जाएगा। इस अवसर पर उपाश्रय में भगवान महावीर के 14 रजत सपनों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें मुनिराज का सान्निध्य रहेगा। वरघोड़े में ऊंट, घोड़े, घोड़ा बग्गी, इलेक्ट्रिक बग्गी, बैटरी कार, इन्द्र ध्वजा, भगवान का रथ, नवपद ओली के तपस्वी, पावापुरी प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी, यात्रिगण एवं स्टाफ सदस्य शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बागेश्वर में झमाझम बारिश, कपकोट में ओलावृष्टि

09 Apr 2025

VIDEO : गांव अजौली के निकट एक टिप्पर ने सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार व एक स्कूटी मारी टक्कर

09 Apr 2025

VIDEO : निवेशकों के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन

09 Apr 2025

VIDEO : भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

09 Apr 2025

VIDEO : Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय में दो गुटों के बीच भयंकर मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

09 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : एनएसयूआई ने आस्था स्कूल में विशेष बच्चों के साथ केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

09 Apr 2025

VIDEO : डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने चलाया अभियान

09 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया मना, हंगामा- पहुंचे सांसद राम प्रसाद चौधरी

09 Apr 2025

VIDEO : महिला दर्जी के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

09 Apr 2025

VIDEO : अमृतसर के बटाला रोड स्थित बिजली घर में लगी आग

09 Apr 2025

VIDEO : श्रीनगर में बदला मौसम...बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, दिन में ही छाया अंधेरा

09 Apr 2025

VIDEO : Raebareli: जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग करा गेहूं की उत्पादकता देखी

09 Apr 2025

VIDEO : कर्णप्रयाग में बदला मौसम...शुरू हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

09 Apr 2025

VIDEO : Raebareli: ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव और स्कूल चलो अभियान का कार्यक्रम आयोजित

09 Apr 2025

VIDEO : सेवानिवृत्त ईएनसी जोगिंद्र चौहान का राजगढ़ में हुआ ढोल-नगाड़ों से स्वागत

09 Apr 2025

VIDEO : खालसा साजना दिवस पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालु पहुंचे पासपोर्ट जमा करवाने

09 Apr 2025

VIDEO : कारमल स्कूल नाहन में छात्र परिषद का गठन, सात्विक हेड ब्वाय और भाव्या शर्मा को हेड गर्ल चुना

09 Apr 2025

VIDEO : अमृतसर में डीआरआई अधिकारी समेत 8 लोग हेरोइन के साथ गिरफ्तार

09 Apr 2025

VIDEO : फिरोजपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एक किलो 13 ग्राम हेरोइन बरामद

09 Apr 2025

VIDEO : Amethi: लापता किशोर का मालती नदी के किनारे जंगल मे पेड़ से लटकता मिला शव

09 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या : रामपथ पर मांस और मदिरा की दुकानों को बंद करने की उठी मांग

09 Apr 2025

VIDEO : श्रावस्ती: इकौना सीएचसी को मिली दो एम्बुलेंस, विधायक राम फेरन ने दिखाई हरी झंडी

09 Apr 2025

VIDEO : Barabanki: एलयूसीसी समेत कई कंपनियों में पैसा जमाकर गंवाई गाढ़ी कमाई... बेलन-थाली, ढोल, मंजीरा बजाकर किया प्रदर्शन

09 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या : सवर्ण समाज पार्टी 14 को मनाएगी काला दिवस, आरक्षण खत्म करने सहित कई मांगें रखेगी

09 Apr 2025

Alwar: जिस मंदिर को पूर्व विधायक आहूजा ने गंगाजल से धोया, अब वहां कांग्रेस ने रामधुनी कर जताया विरोध; Video

09 Apr 2025

VIDEO : यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दीन बंधू छोटूराम थर्मल प्लांट का किया निरीक्षण, बिजली उत्पादन की जानकारी ली

09 Apr 2025

Khandwa: सरकारी योजनाओं को लेकर CSC सेंटर संचालकों के साथ स्टेट हेड की समीक्षा, नए प्रोजेक्ट और एआई पर चर्चा

09 Apr 2025

VIDEO : करनाल में एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन का वेतन और ईपीएफ-ईएसआई गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन

09 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या : सीएम योगी के सोलर सिटी के सपने को पीएम मोदी देंगे नई उड़ान

09 Apr 2025

VIDEO : भदोही में दोस्त की पत्नी पर डाली गलत निगाह, हत्या कर कुएं में फेंका शव, पुलिस ने पकड़ा

09 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed