{"_id":"67f65478b022351e92024e24","slug":"video-retired-enc-joginder-chauhan-was-welcomed-with-drums-in-rajgarh-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सेवानिवृत्त ईएनसी जोगिंद्र चौहान का राजगढ़ में हुआ ढोल-नगाड़ों से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सेवानिवृत्त ईएनसी जोगिंद्र चौहान का राजगढ़ में हुआ ढोल-नगाड़ों से स्वागत
जलशक्ति विभाग के ईएनसी पद से सेवानिवृत्त हुए लानाचेता निवासी जोगिंद्र चौहान का बुधवार को राजगढ़ पहुंचने पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया। जोगिंद्र चौहान जल शक्ति विभाग में ईएनसी पद से गत महीने सेवानिवृत हुए हैं। पहली बार वह पत्नी सहित अपने पैतृक गांव जाते हुए राजगढ़ पहुंचे तो अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजगढ़ ने चौहान व उनके स्टाफ, पूर्व निदेशक दुग्ध प्रसंघ सुंदर सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, जगत सिंह ठाकुर, कप्तान ठाकुर, जीवन सिंह, प्रमोद पुंडीर व रविदत भारद्वाज सहित सैकड़ों लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया। उसके बाद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके सम्मान में प्रीतिभोज भी दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।