मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या को देश की पहली सोलर सिटी बनाने के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई उड़ान देंगे। इसके लिए भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की सचिव निधि खरे बुधवार को रामनगरी पहुंची। उन्होंने यहां पर सौर ऊर्जा की परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
एनटीपीसी के सोलर पार्क का भ्रमण करते हुए इसे और विस्तार देने के संबंध में अधिकारियों को सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्व स्तरीय सोलर सिटी के रूप में पहचान दिलानी है। इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने सरकारी भवनों पर रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने की योजना की प्रगति को भी परखा। भारत सरकार की सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लक्ष्य को अयोध्या में और विस्तार देना है और उसे योजनाबद्ध तरीके से पूरा भी करना है।
उन्होंने यूपीनेडा के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए। बैठक में यूपीनेडा के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।