Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : Ferozepur police arrested two smugglers, one kg 13 grams of heroin recovered
{"_id":"67f652fbaff51d15420dfbaa","slug":"video-ferozepur-police-arrested-two-smugglers-one-kg-13-grams-of-heroin-recovered-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फिरोजपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एक किलो 13 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फिरोजपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एक किलो 13 ग्राम हेरोइन बरामद
फिरोजपुर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 13 ग्राम हेरोइन व दो मोबाइल बरामद किए हैं। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी मलवाल कदीम, सांदे हाशम व कुलगढ़ी गश्त के लिए रवाना हुई थी। जब उनकी टीम कुलगढ़ी पहुंची तो मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि आरोपी हर्षदीप सिंह और सन्नी वासी मल्लेवाला जीरा हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। ये दोनों बाइक पर सवार होकर जीरा से सांदे हाशम की तरफ हेरोइन बेचने के लिए आ रहे हैं। इनके पास हेरोइन की मोटी खेप है। पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त आरोपियों को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो 13 ग्राम हेरोइन के अलावा दो मोबाइल भी मिले हैं।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कुछेक दिन पहले चार आरोपी गुरमेल सिंह, अभिषेक, राजन सागर और अजय से एक किलो 57 ग्राम हेरोइन , एक पिस्तौल व 17 कारतूस पकड़ी थी। उक्त आरोपियों से की गई पूछताछ दौरान इन्होंने स्वीकार किया कि इनके पास और असलहा है। इनकी निशानदेही पर 30 बोर की दो पिस्तौलें और दो कारतूस और बरामद हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।