Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : HSVP Employees Union protests in Karnal against salary and EPF-ESI irregularities
{"_id":"67f64b34aa7faf43e1040db1","slug":"video-hsvp-employees-union-protests-in-karnal-against-salary-and-epf-esi-irregularities-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन का वेतन और ईपीएफ-ईएसआई गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन का वेतन और ईपीएफ-ईएसआई गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ-ईएसआई में गड़बड़ी के खिलाफ सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे थाली और चम्मच लेकर सड़कों पर उतरकर विभाग के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सेक्टर 12 लघु सचिवालय से होते हुए वापस एचएसवीपी कार्यालय के मुख्य द्वार तक नारेबाजी की और थाली बजाई।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राम ने बताया कि यह प्रदर्शन "ताली बजाओ अधिकारियों को जगाओ" कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें सभी कर्मचारी अपने-अपने घर से थाली और चम्मच लेकर आए थे। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों से अपनी मांगों को लेकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील ने कर्मचारियों का समर्थन करते हुए बताया कि उन्होंने विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत भेज दी है और उन्होंने पूरी तरह से कर्मचारियों का समर्थन करने का आश्वासन दिया है। अगर अगले दो दिनों में कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे और सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।