{"_id":"67f650d92deb7b6217030e28","slug":"video-amethi-lpata-kashara-ka-malta-natha-ka-kanara-jagal-ma-pa-sa-ltakata-mal-shava-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: लापता किशोर का मालती नदी के किनारे जंगल मे पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: लापता किशोर का मालती नदी के किनारे जंगल मे पेड़ से लटकता मिला शव
अमेठी जिले के संग्रामपुर के शुकुलपुर गांव में लापता किशोर की दूसरे दिन बुधवार को मालती नदी के किनारे जंगल में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका शव मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन सहित पुलिस मौके पर पहुंची। संग्रामपुर शुकुलपुर निवासी राज बहादुर उर्फ दारा का 14 वर्षीय बेटा नितिन मंगलवार दोपहर घर से लापता हो गया। शाम तक घर न पहुचा तो परिजन परेशान हो गए। आसपास नितिन की खोज करने लगे जिसके बाद भी कही नितिन का पता नही चल सका।
परिजनों ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान को दी जिसके बाद प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस भी देर रात तक खोजबीन की पर कही पता नही लग सका। इधर परिजन रिश्तेदारों के यहां पता करने में लगे रहे। बुधवार सुबह एक ग्रामीण शौच के लिए मालती नदी किनारे गया था। वापस आते समय झाड़ियों में एक शव दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गाव वालों को दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पाकर नितिन की मां गुड्डा देवी, बड़ा भाई सचिन व छोटी बहन आरती नदी किनारे पहुंचे और शव को देखकर बिलखते रहे। कुछ ही समय मे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक के पिता राज बहादुर रोजी-रोटी के लिए पंजाब के लुधियाना में नौकरी करते है फोन के माध्यम से घर वालो ने उन्हें भी सूचना दी। वहीं, परिवार के लोगों ने फोन के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर शरद चंद मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी कर जांच पड़ताल में करने में लगे रहे। थाना प्रभारी संदीप राय ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। बहन से कुछ बातों को लेकर मंगलवार को कहा सुनी हुई थी। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग सकेगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।