{"_id":"67f6b7e7f06e2aa0ca0f9f12","slug":"video-four-arrested-in-blood-feud-two-arrested-after-being-shot-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : खूनी रंजिश में चार गिरफ्तार, दो गोली लगने के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : खूनी रंजिश में चार गिरफ्तार, दो गोली लगने के बाद गिरफ्तार
खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर बुदवन मार्ग पर बरकतपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में प्रधान पुत्रों व पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक ब्लैक स्कॉर्पियो, दो मोबाइल व 1700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उसका बड़ा बेटा भूपेंद्र सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान रामदुलारी के पुत्र विनोद सिंह उर्फ पप्पू, अनूप सिंह उर्फ पिंकू और पौत्र अभय प्रताप की मंगलवार सुबह गोली मारकर चुनावी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी इंटेलिजेंस विंग टीम, थाना खागा पुलिस टीम व थाना औंग पुलिस की संयुक्त टीम बरकतपुर के पास बुधवार भोर चेकिंग कर रही थी। एक ब्लैक स्कॉर्पियो प्रेमनगर से बुधवन की तरफ आ रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।