{"_id":"67f65a8059a37c05f20e5bf0","slug":"video-organized-a-conference-of-active-workers-of-chintapurni-mandal-bjp-upper-and-lower-level-in-amb-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंब में चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अपर और लोअर के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंब में चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अपर और लोअर के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
अंब में चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अपर और लोअर के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने सम्मेलन में पहुंचे सभी पदाधिकारियों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और आह्वान किया कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएं और पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। जिससे विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पांच काम बताए और कहा कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता यह काम अवश्य करें। जिससे पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा की भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य की कड़ी में ही सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांतो की पार्टी है। धारा 370 हटाई और श्री रामजन्मभूमि में भव्य मंदिर का निर्माण में भूमिका निभाई। हमने विचारों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा प्रदेश में विकास केन्द्र की मोदी सरकार की देन है। केन्द्र सरकार की तरफ से करवाए विकास कार्यों को जनता को गिनवाओं और लोगों को कांग्रेस सरकार के झूठे वायदों और असफलताओं बारे जागरूक करें। उन्होंनें कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है। जिसमें अपनी मेहनत और समर्पण से एक चाय. बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। आज प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी विश्व के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार किए जाते हैं। इससे पूर्व पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने भारतीय राजनीति में भाजपा के कार्यकाल में क्या क्या बदलाव हुए विषय पर प्रकाश डाला और भाजपा कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर,पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, अपर मंडल अध्यक्ष कृपाल और लोअर मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।