{"_id":"67f66744e3159aa73c0505d4","slug":"video-a-young-man-died-after-consuming-poison-under-suspicious-circumstances-in-sonipat-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में संदिग्ध अवस्था में जहर खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में संदिग्ध अवस्था में जहर खाने से युवक की मौत
सोनीपत के गांव बारोटा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों को पता लगा तो वह तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे। युवक को मृत देखकर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में निवारक कार्रवाई की है। हालांकि अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है। युवक की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। गांव बारोटा निवासी काला (28) गांव के पास ड्रेन नंबर आठ के पास बेसुध पड़ा मिला। वहां ड्रेन पर नहाने गए बिहार के दो लडक़ों ने उन्हें देखा तो मोबाइल में फोटो खींचकर वह गांव में पहुंचे और लोगों को दिखाया। जिस पर ग्रामीणों ने उन्हें काला के घर भेजा। वहां पर उनके भाई राजेश से मिलकर लडक़ों ने काला के बेसुध पड़ा होने की जानकारी दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो काला मृत पड़ा था। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर निवारक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं परिजनों ने मामले में काला के ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है। नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रोकर बुरा हाल था। काला के भाई राजेश ने बताया कि अनबन के चलते उनकी भाभी मायके गई हुई है। उनके भाई तीन-चार दिन पहले भाभी को लेने भी गए थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने भाई को वहां से भगा दिया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। परिजन के बयान पर निवारक कार्रवाई की है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया गया है। उसकी मौत जहर खाने से हुई है।
जितेंद्र, चौकी प्रभारी, बारोटा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।