{"_id":"6add03b1c2619bd54e0be2da","slug":"attempt-to-run-a-car-over-brother-in-law-and-nephew-amid-a-dispute-over-water-drainage-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165066-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पानी निकासी के विवाद में साले और भतीजे पर कार चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पानी निकासी के विवाद में साले और भतीजे पर कार चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन
फतेहपुर। नाली से पानी निकालने के विवाद में फूफा पर साले और भतीजे को कार से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धाता थाना क्षेत्र के कारीकन धाता निवासी लालता देवी ने बताया कि उनके परिवार के नंदोई कार्तिकेय से पानी निकासी को लेकर विवाद रहता है। आरोप है कि शुक्रवार रात कार्तिकेय कार से घर आया और बाहर खड़े होकर करीब 15 मिनट तक हॉर्न बजाता रहा।
इसके बाद उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पति अवधेश सिंह घर से बाहर आए तो आरोपी ने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पति ने दीवार की आड़ में जाकर जान बचाई। विरोध करने पर उन्हें कार में घसीटने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
इसी दौरान उनके पुत्र धीरेंद्र पर भी जान से मारने की नीयत से कार चढ़ा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।