{"_id":"687f36b8ec48656c330b80cd","slug":"video-snake-charmer-went-missing-leaving-his-box-behind-in-patharipara-of-korba-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपेरा वाला लापता: घर के बाहर बच्चों ने देखा छह फीट का सांप, पिटारा देख मचा हड़ंकप; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपेरा वाला लापता: घर के बाहर बच्चों ने देखा छह फीट का सांप, पिटारा देख मचा हड़ंकप; देखें वीडियो
कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:29 PM IST
Link Copied
कोरबा के पथरीपारा में एक सपेरा सांप दिखाने के लिए आया था। लेकिन वह अपना पिटारा भूल गया। जिसमें सांप था। जब पिटारे से सांप निकलकर सरकने लगा, तो घरवालों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। परिवार ने तुरंत Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) से संपर्क किया, जिसकी टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सफल रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों की माने तो सुबह से ही सपेरा बस्ती में घर-घर जाकर लोगों को सांप दिखाकर चावल और पैसे की मांग कर रहा था। जहां एक पथरी पारा निवासी रमेश कुमार के घर के गेट के पास सपेरा सांप की पिटारा को छोड़कर वहां से चल गया। वहीं घर के आंगन में खेल रही बच्ची की नजर पड़ने पर उसके पास जा रही थी। अचानक से सड़क पर गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी और उस बच्ची को पकड़ा। जहां पिटारा खोल कर देखा तो 6 फीट का सांप फुंकार मारने लगा। तत्काल पिटारा को बंद किया गया और उसके ऊपर ईट रख दी। इसकी सूचना इसने कैचर की टीम को दी गई। समय रहते राजगीरों की नजर पड़ी नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। लोगों की माने तो सांप में जहर भी था। अगर किसी को काट लेता तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी।RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने सांप का सफल रेस्क्यू किया और उसे वन विभाग की जानकारी देकर सुरक्षित जंगल में रिलीज किया गया। स्थानीय लोगों ने अविनाश यादव और RCRS टीम की तत्परता की सराहना की और उनके काम को महत्व दिया। RCRS टीम का उद्देश्य सिर्फ रेस्क्यू नहीं है, बल्कि वन्यजीवों के प्रति जागरूकता भी फैलाना है।
RCRS टीम के संपर्क नंबर भी दिए गए हैं, जिससे लोग सांप के रेस्क्यू के लिए संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।