{"_id":"67d1a87b228a23c91501c7cd","slug":"video-25-members-including-the-president-and-vice-president-took-oath-of-office-and-secrecy-in-mahasamund-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महासमुंद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत 25 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महासमुंद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत 25 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ
महासमुंद जनपद पंचायत में आज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद 25 सदस्यीय सदस्यों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जनपद पंचायत परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, पूर्व राज्य मंत्री मंत्री पूनम चंद्राकर और पूर्व विधायक डॉक्टर विमल चोपड़ा शामिल हुए। आपको बता दें कि महासमुंद जनपद पंचायत में 25 सदस्य चुनकर आये है, जिसमें 19 महिला सदस्यों ने जीत हासिल की है। जिनमें दिशा दीवान अध्यक्ष और हुलसी चंद्राकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई है। जिनके साथ सभी सदस्यों ने आज अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
इस दौरान अध्यक्ष दिशा दीवान ने कहा कि वह सभी जनपद सदस्यों के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने जनता के हित में काम करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने की बात कही। वहीं उपाध्यक्ष हुलसी चंद्रकार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक ले जाना और उसका फायदा हर व्यक्ति को दिलाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि, क्षेत्र के सभी सरपंचों के साथ मिलकर महतारी वंदन योजना और आवास योजना के छुटे हुए हितग्राहियों को फायदा दिलाना पहली प्राथमिकता रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।