Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar News: Laborer dies after 80 quintal oil tank falls on him in National High Power Testing Lab
{"_id":"67d10eb7474cbea6540bc7e7","slug":"laborer-died-after-80-quintal-oil-tank-fell-down-the-accident-happened-in-national-high-power-testing-lab-of-bina-sagar-news-c-1-1-noi1338-2718949-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: 80 क्विंटल का ऑयल टैंक गिरने से मजदूर की हुई मौत, बीना के नेशनल हाई पावर टेस्टिंग लैब में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: 80 क्विंटल का ऑयल टैंक गिरने से मजदूर की हुई मौत, बीना के नेशनल हाई पावर टेस्टिंग लैब में हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 02:56 PM IST
सागर जिलांतर्गत बीना के खिमलासा रोड स्थित नेशनल हाई पावर टेस्टिंग लैब में मंगलवार हुए हादसे में एक मजदूर अपनी जान गंवा बैठा। बताया जा रहा है कि लैब में ट्रांसफॉर्मर की फिटिंग के दौरान यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाला मजदूर मनोज बड़ौदा की टीबीईए कंपनी से था। 32 वर्षीय मनोज हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। दोपहर के समय काम करते वक्त ट्रांसफॉर्मर के ऊपर लगा 80 क्विंटल का ऑयल टैंक अचानक उसके ऊपर गिर गया। टैंक के भारी वजन के कारण मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद इस घटना की सूचना डायल 100 को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। टैंक भारी होने के कारण पुलिस शव को नहीं निकाल पाई। बाद में बीना पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंक को हटाकर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
सागर जिले की बीना तहसील के धनोरा गांव स्थित पावर ग्रिड में 2011 में नेशनल हाई पावर टेस्टिंग लैब की स्थापना हुई थी। यहां भारत समेत कई देशों से ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग के लिए आते हैं। करीब 15 दिन पहले ही बड़ौदा की टीबीईए कंपनी का 315 MVA का ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग के लिए लाया गया था। उसकी टेस्टिंग के दौरान यह हादसा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।