{"_id":"67d0793288b5d028270d7e85","slug":"video-joint-team-of-crime-branch-and-narwal-police-got-success-diesel-theft-gang-exposed-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : क्राइम ब्रांच और नरवल पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, डीजल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : क्राइम ब्रांच और नरवल पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, डीजल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा
इंडियन ऑयल की भारत से नेपाल तक जाने वाली पाइप लाइन में सेंधमारी कर लाखों लीटर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को क्राइम ब्रांच और नरवल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। शातिरों की निशानदेही पर 1900 लीटर डीजल, दो लोडर बरामद किए गए है। हालांकि वारदात का मास्टर माइंड व तीन अन्य साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। डीसीपी पूर्वी ने खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
इंडियन ऑयल पाइप लाइन डिवीजन पनकी के सहायक प्रबंधक नीरज रस्तोगी ने छह मार्च को नरवल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में शातिरों ने नरवल के थेरेपा गांव में सेंधमारी करके पूरा सेटअप लगा दिया। शातिरों ने खेत में खोदाई कर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर ड्रिलिंग की और फिर फिटिंग लगाकर नलकी द्वारा तेल की चोरी कर रहे थे। पाइप लाइन में लगातार प्रेशर कम होने पर जब पूरी लाइन का सर्वे कराया गया तो घटना सामने आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।