{"_id":"67d0233694765f03750ed8fc","slug":"video-saltanapara-hal-sa-pahal-khathaya-vabhaga-ka-kararavaii-635-kal-ekasapayara-mathaiya-nashhata-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुल्तानपुर: होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 63.5 किलो एक्सपायरी मिठाइयां नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुल्तानपुर: होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 63.5 किलो एक्सपायरी मिठाइयां नष्ट
होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी और खराब मिठाइयों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। मंगलवार को मुख्य खाद्य निरीक्षक अधिकारी निर्भय नारायण सिंहा के नेतृत्व में निरीक्षण टीम ने मोतिगरपुर कस्बे में लखनऊ-बलिया हाइवे पर अयोध्या जिले के जाना बाजार में स्थित राधिका डेयरी के संचालक दुर्गेश वैश्य की मिठाइयों से भरी एक टाटा एस मैजिक वाहन को संदेह के आधार पर रोका।
जांच के दौरान वाहन में मिल्ककेक, कलाकंद, बतीसा, रसगुल्ला, मिक्स बर्फी और डोडा बर्फी सहित कुल छह प्रकार की मिठाइयां पाई गईं, जिनका नमूना लेकर परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया। इसके अलावा, एक्सपायरी डेट की 63.5 किलो मिठाइयों को जब्त कर गोमती नदी में नष्ट कराया गया।
निरीक्षण अभियान में जयसिंहपुर खाद्य निरीक्षक अंजनी मिश्र, लंभुआ के हीरालाल, सुपरवाइजर बसंत वर्मा और चालक रमाकांत सिंह शामिल रहे। अधिकारीयों ने दुकानदारों को साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को मिलावटी मिठाइयों से बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।