{"_id":"67cf29e82ee2f3a8fb0311fa","slug":"video-councillor-in-kanpur-protested-by-getting-down-in-the-sewer-line-pit","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कानपुर में पार्षद ने सीवर लाइन के गड्ढे में उतरकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कानपुर में पार्षद ने सीवर लाइन के गड्ढे में उतरकर किया प्रदर्शन
जूही बम्बुरहिया की पार्षद शालू कनौजिया ने सोमवार को सीवर लाइन के चैंबर में उतरकर प्रदर्शन किया। मेट्रो के खिलाफ नारेबाजी की। बताया कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की लापरवाही के कारण बस्ती के लोग डेढ़ साल से सीवर समस्या से जूझ रहे हैं। जलकल विभाग जोन-3 की अधिशासी अभियंता नबीला खान ने 48 घंटे में समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर पार्षद को बाहर निकाला। इस दाैरान कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल उत्तम, कानपुर मार्बल एसोसिएशन के महामंत्री बालकृष्ण गुप्ता, अशोक शुक्ला, किराना बाजार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर, श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष हर्षित ओमर, अशोक शुक्ला, पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।