Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO : सुल्तानपुर: व्यापारी की आत्महत्या में भू-माफिया कनेक्शन, 6.5 करोड़ नहीं लौटाए, सुसाइड नोट में 3 लोगों पर था आरोप
{"_id":"67ced5cc7b94355486057496","slug":"video-saltanapara-vayapara-ka-aatamahataya-ma-bha-mafaya-kanakashana-65-karaugdha-naha-ltae-sasaida-nata-ma-3-lga-para-tha-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुल्तानपुर: व्यापारी की आत्महत्या में भू-माफिया कनेक्शन, 6.5 करोड़ नहीं लौटाए, सुसाइड नोट में 3 लोगों पर था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुल्तानपुर: व्यापारी की आत्महत्या में भू-माफिया कनेक्शन, 6.5 करोड़ नहीं लौटाए, सुसाइड नोट में 3 लोगों पर था आरोप
सुल्तानपुर में एक व्यापारी की आत्महत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। व्यापारी नरेश माहेश्वरी ने 4 मार्च को दरियापुर स्थित रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी थी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
इनमें प्रॉपर्टी डीलर श्रीकृष्ण सोनी उर्फ टिक्कू, मुंबई निवासी साढू गगनदीप सिंह और बंगलुरू के शरण प्रदीप देसाई का नाम है। मृतक की पत्नी चंचल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतक के पुत्र नमन माहेश्वरी ने बताया कि उनके पिता ने श्रीकृष्ण सोनी को करीब 6 से 6.5 करोड़ रुपये दिए थे। पिछले डेढ़-दो साल से वह पैसे वापस नहीं कर रहा था।
घटना वाले दिन सुबह नरेश ने श्रीकृष्ण सोनी और अन्य आरोपियों से फोन पर पैसों की वापसी के लिए बात की थी। छह दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आज परिजन एसपी कुंवर अनुपम सिंह से मिले। एसपी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।