फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lift out of order, queues grow... three-hour wait for treatment.

Sultanpur News: लिफ्ट बंद, कतारें बढ़ीं... इलाज के लिए तीन घंटे का इंतजार

Tue, 14 Jul 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lift out of order, queues grow... three-hour wait for treatment.
मेडिकल कॉलेज में काउंटर पर दवा लेने के लिए कतार में खड़े मरीज व तीमारदार। संवाद
सुल्तानपुर। मौसम में बदलाव और एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी मरीजों से खचाखच भर गई। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र तक मरीज घंटों लाइन में खड़े रहे। इसी बीच एक लिफ्ट बंद होने से बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीजों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। इलाज के लिए तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल कॉलेज में 2202 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ, जबकि करीब 1500 पुराने मरीज भी फॉलोअप के लिए पहुंचे। अचानक बढ़ी भीड़ से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव साफ दिखाई दिया। डॉक्टर लगातार मरीज देखते रहे, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। कई मरीज दोपहर तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


आंख की जांच कराने आए रामसुख ने बताया कि काफी देर तक लिफ्ट का इंतजार किया, लेकिन जगह नहीं मिली, इसलिए सीढ़ियों से जाना पड़ा। चौथे तल पर भर्ती परिजन से मिलने पहुंचे प्रदीप ने बताया कि बार-बार सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से पैरों में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का इलाज कराने आए दिनेश ने बताया कि सुबह नौ बजे पहुंचे थे, लेकिन दवा लेकर बाहर निकलने में साढ़े तीन घंटे लग गए। निर्मला ने बताया कि अकेले आने के कारण हर काउंटर पर लाइन लगानी पड़ी और घंटों खड़े रहने से पैरों में दर्द होने लगा।



----------
मौसम में बदलाव और अवकाश के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी मरीजों का उपचार कराया गया। खराब लिफ्ट की सूचना कार्यदायी संस्था को दे दी गई है और जल्द उसे ठीक कराया जाएगा।
-डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

-----------
व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी कदम


-दोनों लिफ्टों की नियमित सर्विसिंग और खराब होने पर 24 घंटे के भीतर मरम्मत।
-ओपीडी के व्यस्त दिनों में अतिरिक्त डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती।
-पंजीकरण और दवा वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलना।
-बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर मरीजों के लिए अलग प्राथमिकता (फास्ट ट्रैक) व्यवस्था।
-भीड़ वाले दिनों में मरीजों को मार्गदर्शन देने के लिए हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed