फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No secretary in 14 Gram Panchayats for a month.

Sultanpur News: 14 ग्राम पंचायतों में एक माह से सचिव नहीं

Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
No secretary in 14 Gram Panchayats for a month.
जयसिंहपुर। विकास खंड के तीन क्लस्टरों की 14 ग्राम पंचायतों में एक माह से नए सचिवों की तैनाती नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। अन्य प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


तीनों क्लस्टर की जिम्मेदारी संभालने वाले ग्राम पंचायत सचिव दिलीप पाठक और गुलाब चंद मिश्र का स्थानांतरण कूरेभार विकास खंड में हो गया है। उनके कार्यमुक्त होने के बाद से इन ग्राम पंचायतों में नए सचिव नियुक्त नहीं किए गए हैं। ग्राम पंचायत सचिव जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करते हैं।
विज्ञापन


जन्म या मृत्यु होने के एक माह के भीतर प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत स्तर पर जारी होता है। सचिवों की अनुपस्थिति में यह प्रक्रिया बाधित है। ग्रामीणों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलेखों का सत्यापन और प्रमाणपत्रों का निस्तारण भी रुका हुआ है। ग्रामीणों ने शीघ्र नए सचिवों की तैनाती की मांग की है। जिला पंचायत राज अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed