{"_id":"67cd81354c2d1c9b080ade6b","slug":"congress-has-become-a-victim-of-bankruptcy-alwar-news-c-1-1-noi1339-2708180-2025-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 07:31 AM IST
केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को अलवर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से भी विशेष बातचीत की।
मीडिया वार्ता में भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब दिवालियेपन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिवालिया होने पर दुकान का नाम बदल जाता है, उसी तरह कांग्रेस ने यूपीए गठबंधन का नाम बदलकर इंडी गठबंधन कर लिया और अब इसे इंडिया गठबंधन कर दिया। जबकि भाजपा पिछले 25 वर्षों से एनडीए के बैनर तले लगातार चुनाव लड़ रही है और इस गठबंधन को निरंतर मजबूत करने में जुटी हुई है।
उन्होंने दावा किया कि इंडी गठबंधन की स्थिति अब इतनी कमजोर हो गई है कि अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी ने खुद को इससे अलग कर लिया है। वहीं बिहार में भी आरजेडी इस गठबंधन के साथ जाने को तैयार नहीं है।
यादव ने भारत स्वच्छता अभियान के तहत अलवर की बेहतर मॉनिटरिंग की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि अलवर देश का सबसे स्वच्छ शहर बने और यह तभी संभव होगा जब अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी।
राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए दूसरे बजट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट से अलवर सहित पूरे राजस्थान को लाभ मिलेगा। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसका फायदा सभी नागरिकों को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।