{"_id":"67ce692a46c382d00e01ad7b","slug":"video-maharas-dance-before-huranga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हुरंगा से पूर्व नृत्य महारास, यहां हो रहा पूर्वाभ्यास...देखने उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हुरंगा से पूर्व नृत्य महारास, यहां हो रहा पूर्वाभ्यास...देखने उमड़ा सैलाब
श्रीदाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 15 मार्च को है, हुरंगा की पूर्व तैयारी में प्रतिदिन हुरियारिनें नृत्य महारास कर रही है। पूर्वाभ्यास देखने को सैलाब उमड़ रहा है। बैंड-बाजे की धुन पर होली गीत रसिया पर सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहन कर नाचती गाती है। श्रद्धालु भी आनंदित हो रहें हैं। आधा दर्जन श्रीकृष्ण बलराम राधा कृष्ण स्वरूप में नाचतीं गाती हैं। मंदिर साक्षात् देवलोक दिखाई देता है। श्रद्धालु झूम उठते हैं। भगवान श्रीकृष्ण बलराम स्वरूप नाचते गाते हैं महिलाएं घेर कर नाचती है। रसिया मेरो खोए गयो बाजू बंद रसिया होरी में, जि होरी नाय दाऊजी का हुरंगा है, होरी कौ मजा चखाय दूंगी आ जइयों हुरंगा में, लोकगीतों पर नाच रहीं हैं। मंदिर खचाखच भरा नजर आया। हुरियारिनें यशोदा पांडेय, उमा पांडेय, राजवती पांडेय, कीर्ति पांडेय, श्रीमती ब्रजेश पांडेय ने बताया इसको मुख से कहा नहीं जा सकता है यह वह परमानंद हैं। सुखदेव पांडेय, भगवत पांडेय, मदन मोहन पांडेय ने बताया यह हुरंगा का पूर्वाभ्यास है जिसमें सैकड़ों हुरियारिनें लगातार अभ्यास कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।