{"_id":"67cde4389d5397a7f909e3a7","slug":"video-of-tiger-having-fun-in-water-went-viral-on-social-media-umaria-news-c-1-1-noi1225-2711290-2025-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों के बदले इस व्यवहार से पर्यटकों में खुशी, कैमरे में कैद किए शानदार नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों के बदले इस व्यवहार से पर्यटकों में खुशी, कैमरे में कैद किए शानदार नजारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 08:06 AM IST
गर्मी की शुरुआत होते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। उमरिया जिले में स्थित इस विश्व प्रसिद्ध रिजर्व में अब बाघों के व्यवहार में बदलाव आ गया है। आमतौर पर बाघ झाड़ियों और घने जंगलों में छिपे रहते थे, लेकिन अब गर्मी के मौसम में वे पानी और पानी के आसपास अपना ठिकाना बना रहे हैं। इस बदलाव को देखकर पर्यटकों को एक नया अनुभव मिल रहा है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का धमोखर बफर जोन इन बाघों के रहने के लिए खास स्थान बन गया है। इस क्षेत्र में बाघों ने अपनी टेरिटरी बना रखी है और हाल ही में पर्यटकों ने बफर जोन के एक तालाब में डी एम मेल टाइगर को मस्ती करते हुए देखा। यह बाघ इस क्षेत्र में विशेष रूप से दिखाई देता है। जब पर्यटक बफर जोन में सफारी पर थे, तो उन्होंने तालाब के किनारे बाघ को मस्ती करते हुए देखा, जो पानी में आराम से घूम रहा था। वीडियो में बाघ पूरी तरह से शांत और मस्ती में नजर आ रहा था और कुछ समय बाद वह तालाब से बाहर निकलकर जंगल की ओर चला गया।
गर्मी के दिनों में बाघों का पानी में रहना स्वाभाविक है, क्योंकि पानी के पास रहकर वे अपनी गर्मी को कम करते हैं। इस समय बाघों का पानी में होना पर्यटकों के लिए एक शानदार दृश्य बन गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में भी बाघों को देखा जा सकता है और पर्यटकों को बाघों के इस अलग अंदाज को देखने का मौका मिलता है। यह बाघों की प्राकृतिक आदतों और उनके संरक्षण के प्रति भी एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। जहां पर्यटकों ने इस दृश्य का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जहां यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लाखों उसे मिल चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।