Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : Sonbhadra horrific road accident couple travelling in Bolero dies two sons in critical condition chaos ensues
{"_id":"67ce7f2ec3bb5134020bda7c","slug":"video-sonbhadra-horrific-road-accident-couple-travelling-in-bolero-dies-two-sons-in-critical-condition-chaos-ensues","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र भीषण सड़क हादसा, बोलेरो सवार दम्पती की मौत, दो बेटों की हालत गंभीर, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र भीषण सड़क हादसा, बोलेरो सवार दम्पती की मौत, दो बेटों की हालत गंभीर, मची अफरा-तफरी
रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोलिनडूबा ग्राम पंचायत में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बोलेरो सवार दम्पती की मौत हो गई। हादसे में दम्पती के दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा परिवार यज्ञ का मेला देखकर घर लौट रहा था। उन्हें दुद्धी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना रात्रि लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान नागेश्वर गुप्ता (48) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (42) के रूप में हुई है। वहीं, उनके दो बेटे चंदन गुप्ता (14) और आकाश गुप्ता (10) घायल हो गए।स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि शवों को बोलेरो की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुन्नी देवी के भाई जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार हरनाकछार ग्राम पंचायत में चल रहे विष्णु महायज्ञ में शामिल होने गया था। तीन दिनों से परिवार वहीं था और रविवार रात को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद नागेश्वर गुप्ता अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर बोलेरो से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।