फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of young man who went to in-laws' house found in pond

Sonebhadra News: ससुराल गए युवक का पोखरे में मिला शव

Sun, 12 Jul 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Body of young man who went to in-laws' house found in pond
लालगंज की घटना में मृतक की फाइल फोटो। संवाद
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे से सटे मसीरपुर गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे पोखरे में एक अज्ञात युवक का शव मिला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शाम चार बजे उसकी शिनाख्त गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर निवासी राजेश कुमार सरोज (32) के रूप में हुई। वह अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मृतक के पिता रामजनक सरोज ने बताया कि राजेश की शादी करीब पांच वर्ष पहले मेंहनगर थाना क्षेत्र के उसरीरेड़ा गांव में हुई थी। उनकी पत्नी तीन साल से अपने मायके में ही रह रही है। उसका चार साल का बेटा है। उन्होंने बताया कि राजेश नौ जुलाई को अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन

रामजनक सरोज का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उनकी बहू ने फोन कर बताया कि राजेश जेल चला गया है, लेकिन शनिवार को मसीरपुर गांव स्थित पोखरे में उसका शव मिला। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोखरे में युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed