फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mahua tree falls on primary school during storm and rain; building damaged

Sonebhadra News: आंधी-बारिश में प्राथमिक विद्यालय पर गिरा महुआ का पेड़, भवन क्षतिग्रस्त

Sun, 12 Jul 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mahua tree falls on primary school during storm and rain; building damaged
विंढमगंज। धरती डोलवा ग्राम पंचायत के धांगर बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान विशाल महुआ का पेड़ गिर गया। हादसे में विद्यालय का कार्यालय और एक कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग रहा कि घटना स्कूल की छुट्टी होने के बाद हुई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका धनेश्वरी देवी ने बताया कि विद्यालय में 91 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। पूरे विद्यालय में केवल तीन कक्ष हैं, जिनमें शिक्षण कार्य होता है। शुक्रवार को अवकाश के बाद सभी छात्र और शिक्षक घर लौट चुके थे। शाम को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान विद्यालय से सटा महुआ का पेड़ कार्यालय और एक कक्ष पर गिर गया, जिससे भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर क्षतिग्रस्त कक्ष को फिलहाल बंद कर दिया गया है। पेड़ हटने के बाद ही भवन का निरीक्षण कर यह तय किया जाएगा कि कक्ष में दोबारा शिक्षण कार्य कराया जा सकता है या वह अनुपयोगी हो चुका है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि विद्यालय में पहले से ही कमरों की कमी है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। परिसर में बने कुछ पुराने भवन जर्जर और अनुपयोगी हो चुके हैं। उनके ध्वस्तीकरण के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed