फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Counseling for first-year admission at Obra PG College has begun.

Sonebhadra News: ओबरा पीजी कॉलेज में पहले वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू

Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Counseling for first-year admission at Obra PG College has begun.
ओबरा। ओबरा पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू है। पहले दिन बीकॉम में प्रवेश के लिए 129 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। जबकि बीकॉम में एडमिशन के लिए 237 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ओबरा पीजी कॉलेज में बीकॉम की 240 सीटें निर्धारित हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को बीएससी के अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। इसमें बायोलॉजी में 150 सीटों के सापेक्ष 197 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं 93 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया। बीएससी मैथ में निर्धारित 150 सीटों के सापेक्ष 102 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। वहीं 41 काउंसिल में शामिल हुए। महाविद्यालय के परीक्षा विभाग प्रमुख डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों का एडमिशन ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश के लिए सबसे अधिक आवेदन बीए में आए हैं। इसमें निर्धारित 480 सीटों के सापेक्ष 635 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बताया कि आगामी 13 जुलाई को बीए जनरल श्रेणी के 240 एवं 14 जुलाई को रिजर्व श्रेणी के 240 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसके बाद जो अभ्यर्थी प्रवेश के लिए बचेंगे उनके लिए शासन से 33 प्रतिशत सीट वृद्धि की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी प्रवेश फार्म भरने से वंचित रह गए हैं, उनको 15 जुलाई तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed