{"_id":"6a532d0962aafcfbc10004e1","slug":"video-farmers-protest-at-ramgarh-b-pacs-over-fertilizer-availability-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"खाद की उपलब्धता के लिए किसानों ने रामगढ़ बी-पैक्स पर किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की उपलब्धता के लिए किसानों ने रामगढ़ बी-पैक्स पर किया प्रदर्शन, VIDEO
सोनभद्र के चतरा ब्लॉक के रामगढ़ सहकारी समिति परिसर में शनिवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसानों ने डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर प्रदर्शन किया। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के तहत किसानों में फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बताया कि किसान समय पर खाद के लिए समितियों का चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का सम्मान सर्वोपरि है और उनके साथ किसी भी प्रकार की उपेक्षा या भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से सहकारी समितियों का स्वयं निरीक्षण कर किसानों को उनके जोत क्षेत्र (रकबे) के आधार पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेती के सीजन में खाद की कमी किसानों की लागत और उत्पादन दोनों को प्रभावित करती है, इसलिए उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। किसान मृत्युंजय मिश्र ने कहा कि किसानों को उनकी भूमि के रकबे के अनुरूप खाद का वितरण किया जाए, ताकि सभी को समान रूप से लाभ मिल सके। वहीं किसान भोला सिंह ने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े निर्णय किसानों की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए। इस मौके पर गुड्डू मिश्र, अनिल मिश्र, शनि मिश्र, विजय पटेल, दिनेश मौर्य, शत्रुधन बिंद, आकाश चौहान, दिनेश चेरो, सुरेश मौर्य आदि किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।