{"_id":"67ced797accf8b07950e5e38","slug":"video-devotees-celebrated-holi-with-shyam-with-perfume-and-flowers-in-shahjahanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में इत्र और फूलों से भक्तों ने श्याम संग होली, भजनों पर खूब थिरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में इत्र और फूलों से भक्तों ने श्याम संग होली, भजनों पर खूब थिरके
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 05:46 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत होली पर्व से पहले श्याम के भक्त भक्ति से सराबोर हो गए। सोमवार को श्री श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने फूल, गुलाल-अबीर व इत्र से होली खेली। भजनों की रसधारा पर खूब नृत्य किया। इस बीच कई जगह पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।
श्री श्याम मित्र मंडल, श्री श्याम सेवा समिति और श्री श्याम सखी परिवार की ओर से सोमवार की सुबह सात बजे वनखंडी नाथ मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। श्याम भक्त फूलों, इत्र आदि से होली खेलकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। बाबा श्याम के निशान लहराते हुए भक्तों ने स्थानीय भजन गायक विशाल राज, रवि अग्रवाल और पप्पू चौधरी के श्याम बाबा के सुंदर भजनों पर खूब नृत्य किया। फूलों की खुशी और इत्र से वातावरण महक उठा।
शोभायात्रा मालखाना मोड़, कच्चा कटरा मोड़, मंडी, चौक, केरूगंज होते खाटू श्याम मंदिर प्रताप इंक्लेव में समाप्त हुई। लोगों ने छतों से भक्तों पर पुष्प वर्षाकर श्रद्धा को प्रकट किया। इस मौके पर गोविंद राम अग्रवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल, डाॅ. गौरव कौशल,डाॅ. रवि मोहन, कैलाश नारायन अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, हितेश, श्याम बिहारी शर्मा, राम चंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, नारायन दास अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रवि गोयल, श्याम मोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, चन्द्रशेखर खन्ना धीरू आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।