{"_id":"67ce8ab476b6e7269c029e74","slug":"video-cara-bthhana-ka-satha-bgashavara-jal-ma-hal-gayana-shanpr","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चीर बंधन के साथ बागेश्वर जिले में होली गायन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चीर बंधन के साथ बागेश्वर जिले में होली गायन शुरू
बागेश्वर जिले में आराध्यदेव भगवान बागनाथ मंदिर में चीर बंधन के साथ ही होली गायन की शुरुआत हो गई। होली गायन का 15 मार्च को छलड़ी तक बरकरार रहेगा।बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति और नगर के होल्यारों ने चीर बंधन कर कैलै बांधी चीर हो रघुनंदन राजा...से होली गायन की शुरुआत की। होली शिव के मन माही बसे काशी...का भी गायन किया। मंदिर के पुजारी नंदन सिंह रावल ने बताया कि रंग पड़ने के बाद होली शुरू हो गई है। मंदिर में चतुर्दशी के दिन जिले के विभिन्न गांवों की होली का समागम होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां हेम जोशी, दलीप खेतवाल, बालादत्त तिवारी, इंद्र सिंह परिहार, केशवानंद जोशी, दीप जोशी, खीमानंद पंत, हरीश सोनी, प्रताप सिंह कबडोला, मौजूद रहे। पुंगरघाटी के 13 गांवों में भी एक साथ चीर बंधन किया गया। कपकोट के ऐठाण, गडेरा, फरसाली, असों, शामा, मल्ला दानपुर, बिचला दानपुर के कई गावों में चीर बंधन के साथ सामूहिक होली गायन की शुरुआत हो गई है। क्षेत्र के गांवों में सौ से अधिक वर्षों से होली गायन की परंपरा चली आ रही है। काफलीगैर तहसील के बोहाला, नंदीगांव, महरगांव और हन्योली में भी विधि-विधान से चीर बंधन हुआ। चीर बंधन के बाद होल्यारों ने गांव-गांव जाकर होली गायन शुरू कर दिया है। कांडा के खुनौली, खंतोली और सेरी में भी देर शाम चीर बंधन के साथ होली गायन शुरू हो गया है। होली गायन के लिए क्षेत्र के प्रवासी भी इन दिनों गांव पहुंचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।